फांसीदेवा, 3 अप्रैल (नि.सं.)। खोरीबाड़ी में आग्नेयास्त्र के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम हुमायूं कबीर (49) है। वह मुर्शिदाबाद का निवासी है।
बताया गया है कि गुप्त सूत्रों के आधार पर पुलिस ने खोरीबाड़ी के पानीटंकी बस स्टैंड इलाके में अभियान चलाकर उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक आग्नेयास्त्र और 50 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। खोरीबाड़ी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।