खोरीबाड़ी में अन्य पार्टियों को छोड़ 25 परिवार भाजपा में शामिल

खोरीबाड़ी,25 नवंबर (नि.सं.)। खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल के खुनियापुखुर बूथ संख्या 39 में आयोजित एक कार्यक्रम में लगभग 25 परिवार अन्य पार्टियों को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए है। सभी को पार्टी का झंडा थमाकर पार्टी में शामिल किया गया है।


इस दौरान एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेन बर्मन, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष आमिल राय, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय उरांव, बूथ अध्यक्ष सुरेश मुर्मू तथा स्वपन बर्मन, नांटू मंडल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेन बर्मन ने बताया बंगाल राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों से त्रस्त होकर लोग भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने में जुट गए हैं ।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *