खोरीबाड़ी में भाजपा की ओर से जनसभा का आयोजन

खोरीबाड़ी, 22 जनवरी (नि.सं.)। दार्जिलिंग के सांसद राजू बिष्ट खोरीबाड़ी प्रखंड के पानीटंकी दूधगेट में आयोजित जनसभा में भाग लेने पहुंचे। स्थानीय सांसद के आगमन पर कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।


जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद राजू बिष्ट ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में बंगाल से तृणमूल का सफाया होना तय है। भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। इस दौरान राज्य महासचिव रथींद्रनाथ बोस, जिला उपाध्यक्ष राज भट्टाचार्य, जिला सचिव दिलीप बारोई, जिला महासचिव मनोरंजन मंडल, युवा जिलाध्यक्ष कंचन देवनाथ, नेशनल कॉउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष के राजेन बर्मन, रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोला नाथ सिध्दा, पर्यवेक्षक अजय उरांव, खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह, खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, उपाध्यक्ष अरुण दास, महासचिव विश्वम्बर प्रसाद, मरीनमय राय, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

कार्यक्रम के दौरान अन्य पार्टियों को छोड़कर करीब चार सौ लोग भाजपा में शामिल हुए। सभी को पार्टी का झंडा थमाकर पार्टी में शामिल किया गया है। इस अवसर पर राजू बिष्ट ने कहा केंद्र सरकार के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्य व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। बंगाल राज्य सरकार सिर्फ जनविरोधी कार्य कर रही है।


बंगाल की जनता अब महसूस कर रही है आगामी बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल सरकार को जनता उखाड़ फेंकेंगे। मद्देनजर काफी संख्या में लोग भाजपा से जुड़ कर पार्टी को मजबूत बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *