खोरीबाड़ी,1 अप्रैल (नि.सं.)। लाख रुपए की ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम शानू देवनाथ (28) सौरव कुमार सबकोटा (33)और सूरज दहल (42) हैं।
बताया गया है कि खोरीबाड़ी पुलिस ने खोरीबाड़ी के उत्तर रामधनजोत स्कूल संलग्न इलाके में अभियान चलाकर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 50 ग्राम ब्राउन शुगर, 55 हजार रूपये समेत चार मोबाइल और लैपटॉप बरामद किए गए। बरामद ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य करीब पांच लाख रुपये है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद मादक पदार्थों की तस्करी नेपाल की जा रही थी। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।