खोरीबाड़ी में नकली नोटों के साथ महिला गिरफ्तार

नक्सलबाड़ी,13 जनवरी (नि.सं.)। पुलिस ने नकली नोटों के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का नाम मीना खातून (35)है। वह फांसीदेवा के चटहाट की निवासी है।


बताया गया है कि खोरीबाड़ी के बातासी बाजार में नकली नोट लेेकर कच्ची मिर्च खरीदने आयी थी। तभी लोगों से उसे पकड़ लिया। इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

खबर मिलते ही खोरीबाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के पास से 500 रुपये के 12 नोट और 2000 रुपये के चार जाली नोट बरामद किए हैं। आज आरोपी महिला को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *