खोरीबाड़ी,12 मार्च (नि.सं.)। नंदीग्राम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले का आरोप लगाते हुए आज तृणमूल कांग्रेस पार्टी की ओर से खोरीबाड़ी प्रखंड अंतर्गत सभी चारों क्षेत्रों में आज अलग-अलग मौन विरोध रैली निकाली गई। यह मौन रैली सभी अंचलों के विभिन्न मार्गाें की परिक्रमा की।
रैली में खोरीबाड़ी प्रखंड चेयरमैन वासुदेव राय, प्रखंड अध्यक्ष हीरणमय राय, युवा प्रखंड अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, भवतोष मंडल, सभी अंचलों के अध्यक्ष सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रखंड चेयरमैन वासुदेव राय ने बताया भारतीय जनता पार्टी का बंगाल में हार तय है इसलिए अशांति फैलाना चाहता है।