खोरीबाड़ी में तृणमूल कांग्रेस की ओर से कार्यक्रम का आयोजन

खोरीबाड़ी,25 नवंबर (नि.सं.)। तृणमूल कांग्रेस पार्टी की खोरीबाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोकप्रसार शिल्पी को लेकर प्रखंड कमिटी का गठन किया गया।


कार्यक्रम में तृणमूल कांग्रेस जिला महिला अध्यक्ष सुष्मिता सेन गुप्त, लोकप्रसार शिल्पी जिला अध्यक्ष मिथुन रहमान, प्रखंड अध्यक्ष हीरणमय राय, युवा प्रखंड अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह, प्रखंड महिला अध्यक्ष पपी साहा, दर्शन सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। जानकारी देते हुए प्रखंड युवा अध्यक्ष किशोरी मोहन सिंह ने बताया पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने व आगामी चुनाव के मद्देनजर तृणमूल लोकप्रसार शिल्पी प्रखंड कमिटी का गठन किया गया।

लोकप्रसार शिल्पी प्रखंड कमिटी में अध्यक्ष के रूप में दर्शन सिंह, फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र के चेयरमैन के रूप में तारन सिंह को सर्वसम्मति से चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी चुनाव को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लोक प्रसार शिल्पी जिला अध्यक्ष मिथुन रहमान ने कहा पूर्व में लोक शिल्पी का उचित स्थान व सम्मान नहीं मिलता था।


परंतु ममता बनर्जी की बंगाल राज्य सरकार ने लोक शिल्पी को सम्मान देते हुए उचित स्थान देने का कार्य किया है। जिसके कारण लुप्त हो रही लोक शिल्पी नया आयाम मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *