खोरीबाड़ी, 8 मार्च (नि.सं.)। खोरीबाड़ी पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया है। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा केक काटकर, महिला टोटो चालकों और महिला शिक्षिकों को सम्मानित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। साथ ही खोरीबाड़ी थाने से एक पदयात्रा भी निकाली गई।
इस दौरान जिला पुलिस के ग्रामीण डीएसपी अचिंत्य गुप्त, खोरीबाड़ी ओसी सुमन कल्याण सरकार, निजी कॉलेज के शिक्षिका अर्थिता मुखर्जी सहित कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद थे।
इस संबंध में ग्रामीण डीएसपी ने कहा कि समाज में पुरुष और महिला में कोई भेदभाव नहीं है। खोरीबाड़ी के अलावा नक्सलबाड़ी और फांसीदेवा भी पुलिस की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया है।