खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में चिकित्सकों को दी गई संबर्द्धना

खोरीबाड़ी,01 जुलाई (नि.सं.)। भारतीय जनता युवा मोर्चा सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला अध्यक्ष कंचन देवनाथ के नेतृत्व में नेशनल डॉक्टर्स डे के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में चिकित्सकों को संबर्द्धना दिया।


इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के साथ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष अरुण दास, सचिव अजय प्रसाद शाह, युवा मोर्चा मंडल महासचिव संजय राय आदि मौजूद थे। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन देवनाथ ने कहा कि डॅाक्टर समाज में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

चिकित्सक समुदाय ने कोविड-19 महामारी से लड़ाई में भी अहम भूमिका निभाई है और इस समय भी सभी डॅाक्टर अपनी जान की परवाह किए बिना देश सेवा में लगे हुए है चिकित्सकों को समर्पित सेवाओं के मद्देनजर आज खोरीबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में चिकित्सकों व अन्य चिकित्सा कर्मियों को संबर्द्धना दिया गया। इस दौरान डॉक्टरों को गुलदस्ता और मिठाई भेंट की गई।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *