खोरीबाड़ी में चोरों ने पूर्व सेना के जवान के घर में किया हाथ साफ

खोरीबाड़ी,11 फरवरी (नि.सं.)। देर रात पूर्व सेना जवान घर में चोरी होने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला खोरीबाड़ी ब्लॉक अंतर्गत मंजयजोत से सामने आया है। बताया जा रहा कि शनिवार देर रात को पूर्व सेना जवान सुभाष छेत्री के घर में चोरों ने हाथ साफ किया।


चोर अलमारी तोड़कर एक भरी सोने के गहने और 10 हजार रुपये नकद उड़ा ले गए। घर के निचले हिस्से में रहने के कारण सुभाष छेत्री को मामले की जानकारी नहीं हुई। चोरी की जानकारी आज सुबह हुई है। थाने में पूरी घटना की एक लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *