कृषि बिल के समर्थन में खोरीबाड़ी में निकाली गयी महारैली

खोरीबाड़ी, 7 अक्टूबर (नि.सं.)। कृषि बिल के समर्थन में भारतीय जनता किसान मोर्चा सांगठनिक जिला के तत्वावधान में खोरीबाड़ी-बुढ़ागंज मंडल तथा रानीगंज-बिन्नाबाड़ी मंडल की ओर से आज खोरीबाड़ी में महारैली का आयोजन किया गया।यह रैली बतासी बड़ा काली मंदिर से खोरीबाड़ी तक निकाली गयी।


इस रैली में सिलीगुड़ी सागठनिक जिला भाजपा के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, महासचिव राजू साह, जिला उपाध्यक्ष राज भट्टाचार्य, किसान मोर्चा राज्य अध्यक्ष महादेव सरकार, किसान मोर्चा महासचिव अरुण मंडल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दीनदयाल सिंह, नेशनल काउंसिल मेंबर गणेश चंद्र देवनाथ, रानीगंज बिन्नाबाड़ी मंडल अध्यक्ष भोलानाथ सिद्धा, खोरीबाड़ी बुढ़ागंज मंडल अध्यक्ष कल्याण कुमार प्रसाद, नान्टु मंडल, दिलीप महंतों, तरुण सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *