किसान आंदोलन के समर्थन में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशन ने किया धरना प्रदर्शन

सिलीगुड़ी, 1 दिसंबर (नि.सं.)। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों और फेडरेशन ने देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में और किसानों पर किए जा रहे पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ सड़कों पर उतरे है।आज संगठन की ओर से सिलीगुड़ी के डाकघर के सामने धरना प्रदर्शन किया गया।


यह धरना दोपहर 2 से शाम 4 बजे तक चला।ज्ञात हो कि सभी विपक्षी राजनीतिक संगठनों ने केंद्र सरकार की विभिन्न नीतियों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है। किसानों ने केंद्र सरकार की कृषि बिल सहित विभिन्न नीतियों के खिलाफ आंदोलन शुरू किया।

इस आंदोलन को रोकने के लिए प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध लाठीचार्ज किया गया।केंद्रीय श्रमिक संगठन व फेडरेशन ने इस पुलिसिया बर्बरता के खिलाफ आवाज बुलंद की है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *