किशोर संघ के मैदान के पास से मिला बच्चा

सिलीगुड़ी, 4 फरवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम अंतर्गत 4 नंबर वार्ड के किशोर संघ के मैदान के पास से एक बच्चा बरामद किया गया है। सूत्रों के अनुसार आज शाम को स्थानीय लोगों ने किशोर संघ के मैदान के पास उक्त बच्चे को घूमते देखा।


इसके बाद इलाके के निवासी पिंटू घोष, एमडी निजाम, अभिषेक राजाक ने उक्त बच्चे से पूछताछ की तो उन्हें पता चला कि यह बच्चा खो गया है। बाद मेें बच्चे को खालपाड़ा टाउन आउटपोस्ट में लाया गया।

बच्चे से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसका नाम विवेक है एवं माता-पिता का नाम राजकुमार व रानी देवी है। हालांकि, वह अपना घर का पता नहीं बता पा रहा है। पुलिस बच्चे के परिवार वालों को ढूंढ रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *