कोलकाता की शहीद मीनार थीम पर बन रहा राजगंज में काली पूजा पंडाल

राजगंज, 28 अक्टूबर (नि.सं.)। फाटापुकुर किशोर संघ क्लब कोलकाता के शहीद मीनार की शैली में इस साल काली पूजा मंडप बनाने जा रहा है। उसकी तैयारियां जोरों पर हैं। राजगंज के फाटापुकुर किशोर संघ क्लब ने कोरोना के माहौल में श्रद्धालुओं को खुशियां देने की यह पहल की है।

इस साल उनकी काली पूजा थीम शहीद मीनार है। इस वर्ष फाटापुकुर किशोर संघ का कालीपूजा 27वां वर्ष में प्रवेश किया है। इस बार उन्होंने स्थानीय लोगों सहित दर्शनार्थियों को एक अलग एहसास देने के लिए शहीद मीनार बनाने की पहल की है।

क्लब के संस्कृति सचिव शुभंकर घोष ने कहा कि क्लब कई वर्षों से थीम के माध्यम से पूजा कर रहा है, लेकिन पिछले साल कोरोना के लिए समस्या हुई थी। लेकिन इस साल थीम के अनुसार पूजा की जा रही है। कोलकाता के शहीद मीनार की शैली में पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। 10 फीट ऊंची काली मां प्रतिमा बनाई जा रही है। साथ ही पूजा पंडाल को चंदननगर की लाइटों से सजाये जायेगा। कोरोना नियमों के अनुसार पूजा की जायेगी और कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक भी किया गया। इसके अलावा पूजा में कुछ दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes