कौन मारेगा बाजी? जनता किसको करेगी पास! मेयर का ‘मानुषेर काछे चलो’ कार्यक्रम या फिर सीपीएम का ‘गणकंठ कार्यक्रम’

सिलीगुड़ी, 24 मई (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम में तृणमूल का बोर्ड शहरवासियों को नागरिक सेवाएं प्रदान करने में विफल रहा है। यह आरोप लगाते हुए अब लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए माकपा ने ‘गणकंठ कार्यक्रम’ शुरू किया है। यह ‘गणकंठ कार्यक्रम’ क्या है? सीपीएम नेताओं का दावा है कि इस गणकंठ कार्यक्रम के जरिए शहर की जनता अपनी समस्याएं रख सकेगी। बाद में माकपा की ओर से नगर निगम के मेयर तक समस्या पहुंचाकर समाधान कराया जाएगा।


सीपीएम नेता व पार्षद मुंशी नुरुल इस्लाम ने आज अनिल विश्वास भवन में एक पत्रकार सम्मेलन कर इसकी जानकारी दी है। इस दौरान पार्टी के अन्य पार्षद भी मौजूद थे। उनका आरोप है कि नगर निगम की ‘टक टू मेयर’ और ‘मानुषेर काछे चलो’ सेवाओं से कोई विकास नहीं हो रहा है। वाम काल के दौरान जो विकास हुआ था उसमें ही शहर फंसा हुआ है। ‘गणकंठ’ नाम से एक मेल आईडी बनाई गई है।

शहरवासी मेल आईडी [email protected] पर समस्या बता सकते हैं। साथ ही वॉट्सऐप सेवा भी चालु की गई है। जहां लोग अपनी अभाव की शिकायत कर सकेंगे। व्हाट्सएप नंबर 8945984310 है। वाम नेताओं ने कहा कि सेवा हर दिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक खुली रहेगी। उन सभी नगरवासियों की संकलित मांगों को बोर्ड बैठक में मेयर के समक्ष रखा जाएगा।


वहीं, डिप्टी मेयर रंजन सरकार ने कहा कि वे लोगों के साथ कभी भी नहीं थे। जब वे सत्ता में थे तब भी नहीं। इसलिए आज व्हाट्सएप और ई-मेल के जरिये वे लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे है। वे इन ही सब में रहे। लेकिन हम लोगों के साथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *