कुएं से हाथी शावक का शव बरामद

अलीपुरद्वार,19 सितंबर(नि.सं.)। कुएं में गिरने से एक हाथी के शावक की मौत हो गई। यह घटना अलीपुरद्वार में बक्सा बाघ परियोजना के तहत ईस्ट राजाभातखावा रेंज के मझेरडाबरी ग्राम पंचायत अंतर्गत शीतलपोता इलाके में घटी है। आज स्थानीय किसानों ने देखा कि उनका धान हाथियों के झुंड ने खा लिया है। इसके बाद वहां एक कुएं में एक हाथी का बच्चा पड़ा हुआ मिला।


जिसके बाद इसकी जानकारी वन विभाग को दी गयी। खबर मिलते ही वन अधिकारी और कर्मी मौके पर पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत के बाद हाथी के शावक को मृत अवस्था में बरामद किया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शावक की मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *