लगातार सामाजिक वनांचल से हो रही पेड़ों की चोरी

राजगंज,8 दिसंबर (नि.सं.)। लगातार सामाजिक वनांचल से पेड़ों की चोरी हो रहे है। राजगंज ब्लॉक के चेरियाखारी में करतोआ नदी के किनारे वन विभाग के सहायता से विशाल सामाजिक वनांचल बनाया गया है। उस सामाजिक वनांचल के पास हर साल 27 मई को माघ अंतर्राष्ट्रीय क्षात्र दिवस या उपनयन दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर देश-विदेश से कई लोग यहां आते हैं। लेकिन कुछ लोग कई दिनों से उस सामाजिक वनांचल से पेड़ काट कर ले जा रहे हैं। इससे पर्यावरण के साथ-साथ इस सामाजिक वनांचल को भी नुकसान पहुंच रहा है।

इस संबंध में स्थानीय निवासी मोहम्मद हसीबुल ने बताया कि कुछ लोग रोजाना वन वनांचल से पेड़ों की कटाई कर रहे हैं। जिससे वनांचल को बड़ा नुकसान हो रहा है। मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।

वहीं,राजगंज के बीडीओ प्रशांत बर्मन ने कहा कि जो लोग सामाजिक वनांचल को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें पुलिस प्रशासन के सहयोग से रोका जायेगा। सरकारी संपत्ति को नष्ट करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। शीघ्र कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwingrandpashabetroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabettipobetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes