लगभग डेढ़ किलो सोने के बिस्कुट के साथ दो गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 1 दिसंबर (नि.सं.)। डीआरआई की सिलीगुड़ी टीम ने करीब डेढ़ किलो सोने के बिस्कुट के साथ दो युवक को गिरफ्तार किया है। जब्त सोने की अनुमानित कीमत 73 लाख 55 हजार 336 रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


गिरफ्तार आरोपियों के नाम रिहान अब्दुल शेख (27) और सहनाज अब्दुल शेख (18) बताया गया है। दोनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले है। जब्त सोने का कुल वजन एक किलो 496 ग्राम है। डीआरआई सिलीगुड़ी की टीम ने दोनों आरोपी को सिलीगुड़ी बस टर्मिनल से गिरफ्तार किया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *