सिलीगुड़ी,7 मई (नि.सं.)।एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाकर लाखों रुपये की गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम असेन शेख और जुयेल शेख है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह मुर्शिदाबाद के दो निवासी करीब 47 किलो गांजा लेकर एनजेपी स्टेशन पहुंचे थे। वह कूचबिहार से गांजा लाकर ट्रेन से बिहार में तस्करी वाले थे।
इससे पहले गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एनजेपी ऑटो स्टैंड से गांजे के साथ उक्त दोनों लोगों को गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की बाजार कीमत 2 लाख 50 हजार रुपये है। आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।