लकड़ी तस्करी करने के आरोप में दो तस्कर गिरफ्तार 

गायरकाटा, 14 सितंबर (नि.सं.)। गायरकाटा के मोराघाट रेंजर वन कर्मियों ने जंगल से लकड़ी तस्करी करने के आरोप में दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम ज्योति प्रकाश मिंज  और महेंद्र एक्का है।

मिली जानकारी के अनुसार मोराघाट रेंज के एसीएफ बिपाशा पारुल और रेंजर राज कुमार पाल सोमवार रात मराघाट रेंज के खुट्टीमारी बिट के सीजेएम तीन कंपार्टमेंट पर नियमित गश्त पर थे।

उसी समय जंगल में पेड़ों के कटाई की आवाज सुनाई दी। इसके बाद तलाश शुरू की गई।  इस दौरान दो तस्करों को पेड़ कटाई करते गिरफ्तार किया गया। वन विभाग के अनुसार, 25 तस्करों के एक समूह जंगल में पेड़ों को काट रहा था।

वन कर्मियों की संख्या कम होने के कारण दो लोगों को ही गिरफ्तार  किया जा सका। गिरफ्तार दोनों को बीती रात बानरहाट थाने भेज दिया गया। आज दोनों तस्करों को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes