लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पांच गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 24 मई (नि.सं.)। एनजेपी पुलिस ने एनजेपी थाना संलग्न विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।


उल्लेखनीय है कि एनजेपी पुलिस लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। शहर में संक्रमण और मौतों की संख्या बढ़ने के बाद भी लोग होश में नहीं आ रहे हैं।

कोरोना परिस्थिति में लॉकडाउन की उपेक्षा कर लोग जुए और शराब के नशे में धुत होकर सड़कों पर घूम रहे है। आज पुलिस ने फिर से अभियान चलाया और पांच लोगों को गिरफ्तार किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *