लॉकडाउन के चलते 120 किमी यात्रा तय कर घर के लिये रवाना हुए प्रवासी मज़दूर

सिलीगुड़ी, 20 अगस्त (नि.सं.) लॉकडाउन में लगभग 120 किमी पैदल चल कर प्रवासी श्रमिक अपने घर जाने के लिये रवाना हुए। इनमें से कई लोग काम के सिलसिले में मालदा में फंस गए थे। वहीं कुछ असम में फंस हुए थे।


आज सुबह ये सभी सिलीगुड़ी पहुंचे।इन्हें माथाभांगा जाना है। लेकिन आज पूरे राज्य में लाॅकडाउन है। जिसके चलते सिलीगुड़ी पहुंचने के बाद ये सभी मुसीबत में पड़ गये। पूरे शहर में सार्वजनिक परिवहन बंद है। अब वे घर कैसे लौटेंगे? जब यह सवाल उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वाहन न मिलने पर वे लोग पैदल ही अपने घर जाएंगे। काम की तलाश में ये सभी राज्य व राज्य से बाहर गये थे।

किसी को काम मिला है, तो किसी को काम नहीं मिला है। निराश होकर जब वे लोग घर लौटने के लिए रवाना हुए तो फिर से राज्य में लाॅकडाउन है। जिसके चलते वे लोग अपने गंतव्य के लिये पैदल ही रवाना हो गये है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *