लाॅकडाउन को सफल बनाने के लिये पुलिस हुई सख्त

सिलीगुड़ी, 27 अगस्त (नि.सं.)। आज साप्ताहिक लाॅकडाउन है। इसीके मद्देनजर आज सुबह से पुलिस विभिन्न जगहों पर अभियान चला रही है। इस दौरान पुलिस ने कई लोगों को पकड़ा तो काइे लोग भागने में सफल रहे।


आज सुबह से ही पुलिस सिलीगुड़ी के विभिन्न ट्रैफिक पॉइंट पर तलाशी अभियान चला रही है। कई जगहों पर लाॅकडाउन का उल्लंघन कर लोगों को सड़कोें पर घूमते देखा गया। इसीलिए उन्हें हिरासत में लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

दूसरी ओर, पुलिस को देख कई लोग तो अपना कान पकड़ते नजर आये। लेकिन सुबह से शहर की विभिन्न सड़कें सुनसान दिखी। साथ ही पुलिस गल्ली-महोल्ले पर भी नजर रही हुए है। प्रधाननग पुलिस ने भी रेगुलेटेड मार्केट में अभियान चलाया। पुलिस ने वहां से कई लोगों को हिरासत में भी लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *