लॉकडाउन उल्लंघन मामले में दस गिरफ्तार   

सिलीगुड़ी, 20 मई (नि.सं.)। प्रधान नगर थाना की पुलिस ने लॉकडाउन के पांचवें दिन भी धरपकड़ अभियान चलाया। इस दौरान दस लोगों को डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया हैं। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के पांचवें दिन लॉकडाउन का पालन करवाने के लिए प्रधान नगर थाना की पुलिस ने दार्जिलिंग मोड़ के पास अभियान चलाया।


इस दौरान निर्धारित समय के बाद खुली एक होटल से भारी मात्रा में शराब बरामद किया। जिसके बाद होटल में गैर क़ानूनी रूप से शराब बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। वही दुसरी तरफ प्रधान नगर थाना की पुलिस ने लॉकडाउन नियम को तोड़ने के आरोप में करीब दस लोगों को भी गिरफ्तार किया हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *