लॉज के बाथरूम में नहा रही महिला का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,1 अप्रैल (नि.सं.)। माटीगाड़ा स्थित हिमाचल बिहार टाउनशिप अंतर्गत एक लॉज की बाथरूम में नहा रही एक महिला का अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने लॉज के मालिक और कर्मचारी को गिरफ्तार है। वहीं, इस घटना का खुलासा होते ही पूरे हिमाचल बिहार सोसाइटी में हड़कंप मच गया है।


गिरफ्तार कर्मचारी का नाम सुब्रत दत्त और मालिक का नाम इंद्रनील दत्त बताया गया है। फिलहाल ये दोनों आरोपी न्यायिक हिरासत में है। जानकारी मिली है कि सिक्किम की एक महिला अपने एक रिश्तेदार के इलाज के लिए सिलीगुड़ी आई हुई थी। माटीगाड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में उक्त महिला के परिजन का इलाज चल रहा है।

अस्पताल आने-जाने की सुविधा के चलते महिला ने माटीगाड़ा स्थित हिमाचल बिहार अंतर्गत उक्त लॉज का एक रूम किराए पर लिया था। आरोप है कि जब गुरुवार की सुबह महिला बाथरूम में नहा रही थी। तभी लॉज के कर्मचारी ने अपनी मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो बनाते वक्त जब महिला को पता चला तो उसने शोर मचाया। महिला कि शोर को सुनकर हिमाचल बिहार सोसाइटी के लोग इकट्ठा हुए और घटना को लेकर विरोध जताया। इसके बाद इस घटना की जानकारी माटीगाड़ा थाना को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर उक्त महिला के शिकायत के आधार पर लॉज के कर्मचारी और उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया।


इधर इस घटना को लेकर हिमाचल बिहार सोसाइटी वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने लॉज में हुई घटना को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए सिलीगुड़ी पुलिस कमिश्नर से मुलाकात कर एक ज्ञापन भी सौंपा है। एसोसिएशन के सदस्यों का कहना है कि इस लॉज में अक्सर गैर कानूनी क्रियाकलाप होते है। उन लोगों ने इससे पहले भी पुलिस प्रशासन को इस तरीके की घटना की जानकारी दी है। लेकिन इस पर कोई भी कार्रवाई अब तक नहीं हुई है।

दूसरी तरफ उक्त लॉज के मालिक इंद्रनिल दत्त के पिता पी.के.दत्त से फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने कहा कि उनके लॉज के ऊपर उठाए गए सभी आरोप बेबुनियाद है। उनके बेटे को गलत मामले में फंसाया गया है। महिला का अश्लील वीडियो बनाने की घटना के विषय में उन्हें कुछ ज्यादा पता नहीं है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *