माध्यमिक की मेधा तालिका में उत्तर दिनाजपुर के सुनृत सिंह छठे स्थान पर

उत्तर दिनाजपुर, 15 जुलाई (नि.सं.)। उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज करोनेशन हाई स्कूल के छात्र सुनृत सिंह ने राज्य की मेधा तालिका में छठा स्थान हासिल किया। उसने माध्यमिक परीक्षा में 687 अंक प्राप्त किये है। अपने बेटे की सफलता से माता-पिता काफी खुश है। सुनृत के मां पुष्पा देवी ने कहा सुनृत छोटी उम्र से ही खुद ही पढ़ाई करता था। उन्हें उम्मीद थी कि उनके बेटे को अच्छे परिणाम मिलेंगे। सुनृत आगे इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहती है।


सुनृत रायगंज नगर पालिका के वीरनगर का निवासी हैं। इसकी जानकारी मिलते ही नगर प्रधान संदीप विश्वास उसे बधाई देने के लिए उसके घर पहुंचे। उन्होंने सुनृत को फूलों का गुलदस्ता व मिठाई दिये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *