सिलीगुड़ी, 23 मार्च (नि.सं.)। मां की हत्या कर फरार चल रहे कलयुगी बेटे को प्रधान नगर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बिक्की उरांव (26) है। पुलिस ने आज आरोपी को हत्या करने के आरोप में मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है।
उल्लेखनीय है कि बिक्की अक्सर नशे की अवस्था में अपनी मां सोमानी उरांव को मारता पीटता था। गत 21 मार्च को एक बार फिर नशे में धुत होकर बिक्की अपने घर पहुंचा। जिसपर एक बार फिर बिक्की का उसकी मां के साथ झगड़ा हो गया।
आरोप है की इस दौरान बिक्की ने लोहे की रड से मां के सिर पर वार कर दिया। जिसमें मौके पर ही उसकी मां की मौत हो गई। घटना के बाद बिक्की फरार हो गया। वहीं, घटना के बाद ही मृतका सोमानी के परिवार वालों ने प्रधान नगर थाना में बिक्की पर हत्या करने का एक लिखित शिकायत दर्ज कराया। जिसके बाद जांच में जुटी पुलिस ने आरोपी बेटे बिक्की को को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस हत्याकांड की गहनता के साथ जांच शुरू कर दी है।