नक्सलबाड़ी, 6 मई (नि.सं.)। ब्राउन शुगर और कफ सिरप के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम बिमल घोष, सुजन सिंह और मोनिका आरजो हैं। ये दोनों नक्सलबाड़ी और सिलीगुड़ी के रहने वाले हैं।
बताया गया है कि गुप्त सूचना के आधार पर नक्सलबाड़ी पुलिस ने अभियान चलाया तीन लोगों को 20 ग्राम ब्राउन शुगर और 25 बोतल कफ सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।