मादक पदार्थों के विक्रेताओं की गिरफ्तारी की मांग में थाना घेराव 

सिलीगुड़ी, 23 जनवरी (नि.सं.)। युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए मादक पदार्थों के विक्रेताओं को जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग में बागडोगरा के स्थानीय लोगों ने बीती रात बागडोगरा थाना का घेराव किया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को युवा वर्ग को नशे की दलदल से बाहर निकालने के लिए कड़े कदम उठाये जाने चाहिए। इसके लिए पुलिस को मादक पदार्थ के कारोबार से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करना जरूरी है।

लेकिन पुलिस वैसा कुछ भी नहीं कर रही है। इसी को ले उन लोगों ने थाना का घेराव किया था। हालाकिं प्रशासन ने उन लोगों को आश्वासन दिया है कि इस मामले में जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


mersin escortsezarcasinocasinopermatadorbetjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobet Built with ❤︎ by appycodes