मादक पदार्थ व लाखों रूपए के साथ दो गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,14 अक्टूबर (नि.सं.)। लाखों रूपए की भारतीय करेंसी, 38 ग्राम ब्राउन शुगर और 30 बोतल कफ सिरप के साथ खोरीबाड़ी पुलिस ने एक व्यक्ति व एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पहचान नेपाल के निवासी धीरेन उप्रीति और गौरसिंह जोत की निवासी सरस्वती गिरी के रूप में हुई है।

बताया गया है कि गुरूवार को गुप्त सूत्रों के आधार पर खोरीबाड़ी पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर पानीटंकी के गौरसिंह जोत इलाके में अभियान चलाकर एक स्कूटी से 38 ग्राम ब्राउन शुगर और 30 बोतल कफ सिरप बरामद किया।

इसके अलावा पुलिस ने 1 लाख 62 हजार रुपये की भारतीय करेंसी बरामद किए है। इस घटना में एक व्यक्ति व महिला को गिरफ्तार किया। आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelerganobetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobetkargabetperabetimajbetjojobetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobet Built with ❤︎ by appycodes