महिला सुरक्षा जागरूकता विषय पर सिलीगुड़ी में किया गया सेमिनार का आयोजन

सिलीगुड़ी, 28 अक्टूबर (नि.सं.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने महिला सुरक्षा के प्रति जागरुकता फैलाने की पहल की। आर्थिक तंगी के कारण विभिन्न जगहों की युवतियां काम के लिए दूसरे राज्य में जाती है। एक गिरोह द्वारा काम का लालच देकर महिलाओं की तस्करी का धंधा चलाया जा रहा है। इस विषय पर आज उत्तरबंग विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में एक सेमिनार का आयोजन किया गया।

इस दौरान लॉ कॉलेज की अध्यक्ष डॉ. गंगोत्री चक्रवर्ती, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव न्यायाधीश सुजय सरकार, दार्जिलिंग जिला लीगल एड फोरम के जिला अध्यक्ष अमित सरकार, संयुक्ता मैत्रा समेत अन्य लोग उपस्थित थे। इस सेमिनर में विभिन्न जगहों से लॉ विभाग के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

इस सेमिनर में महिलाओं की सुरक्षा के हित में कानूनी सेवाएं कैसे प्रदान की जाए, इस पर चर्चा की गई। अमित सरकार ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान भी उन्होंने कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन में जागरूकता कार्य जारी रखा है। हालांकि, कई बार महिला तस्करी की घटनाएं उनके सामने आ चुकी हैं। उन्हें छुड़ाने के लिए निःशुल्क कानूनी सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetİmajbetimajbetJojobetPusulabet Jojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobetcasibomholiganbettipobet Built with ❤︎ by appycodes