महानंदा नदी से मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

राजगंज, 8 अक्टूबर (नि.सं.)।फूलबाड़ी महानंदा नदी से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।आज फूलबाड़ी के पश्चिम धनतला के चूनाभाटी इलाके के महानंदा नदी में उक्त अज्ञात व्यक्ति का शव देखा।


प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि आज जब कुछ लोग मछली पकड़ने आए तो उन्होंने महानंदा नदी में व्यक्ति का शव देखा।इसके बाद घटन की जानकारी पुलिस को दी गयी। खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *