महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ भाजपा महिला मोर्चा का विरोध रैली 18 सितंबर को 

सिलीगुड़ी, 16 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के बागडोगरा एयरपोर्ट पहुंची भाजपा की प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष अग्निमित्रा पाल ने राज्य सरकार को निशाने लेते हुए कहा कि बंगाल में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता ही जा रहा है।


इस अत्याचार के खिलाफ 18 सितंबर को सिलीगुड़ी के विनस मोड़ से एक विशाल रैली निकाली जायेगी। उन्होंने कहा कि रैली में सभी महिलाओं को शामिल होने के लिये कहा है। इसके बाद उन्होंने कहा कि बंगाल में महिलाओं का शोषण दिन पर दिन बढ़ रहा है। फिर भी राज्य की मुख्यमंत्री चुपचाप है। क्योंकि महिलाओं का शोषण करने वाले लोग मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी है।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बंगाल में अगर किसी के साथ भी दुष्कर्म होता है तो उसके लिए अलग-अलग मुआवजा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने तय कर रखी है। शादीशुदा महिला, नाबालिगा और युवती के साथ दुष्कर्म होता है तो उसके लिए अलग- अलग मुआवजा देती है।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एक महिला होकर भी बंगाल की महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ कर रही है। वहीं, मुख्यमंत्री के उत्तर बंगाल दौरे पर अग्निमित्र पॉल ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी सत्ता बचाने के लिए यह दौरा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *