महिला पुलिस कर्मी के साथ बदतमीजी,युवक हिरासत में

रायगंज, 20 मार्च(नि.सं)। एक महिला पुलिस कर्मी को परेशान करने के आरोप में आमबाड़ी चौकी पुलिस ने एक युवक को हिरासात में लिया। यह घटना शुक्रवार सुबह रायगंज के बंधुनगर इलाके की है।


जानकारी के अनुसार, आज सुबह सिलीगुड़ी के प्रधाननगर थाना में ड्यूटी पर आने के लिए सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग होते हुए बंधुनगर बस स्टैंड जा रही थी। उसी समय बाइक पे सवार एक युवक ने महिला पुलिस कर्मी का रास्ता रोका और उसके साथ बदतमीजी करने लगा। तुरंत महिला ने इसकी जानकारी अपने भाई को दी।

खबर मिलते ही भाई व अन्य कई लोग मौके पर इकठ्ठे हो गये। इसके बाद उन सभी ने मिलकर युवक की सामूहिक पिटाई कर दी। खबर मिलते ही घटनास्थल पर आमबाड़ी पुलिस पहुंची और युवक को हिरासत में लिया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *