खोरीबाड़ी में एक घर से कफ सिरप, ब्राउन शुगर और नकदी बरामद, आरोपी गिरफ्तार

खोरीबाड़ी,11 जून (नि.सं.)। खोरीबाड़ी के नेपाल सीमा क्षेत्र में घर से ही मादक पदार्थों का कारोबार चलाने की शिकायत मिलते ही पुलिस ने छापेमारी की।खोरीबाड़ी के भारत-नेपाल सीमा स्थित पानीटंकी के गौरसिंहजोत के काली मंदिर इलाके में एक घर पर खोरीबाड़ी थाना और पानीटंकी चौकी की पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। घर में तलाशी के दौरान शयन कक्ष से 16 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप, 25 ग्राम ब्राउन शुगर और लगभग 92 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।

मादक पदार्थ बरामद होने के बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम रतन राय है, जो पानीटंकी के गौरसिंहजोत का निवासी है।

आरोपी को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस इस मामले में और किन-किन लोगों की संलिप्तता है, इसकी जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes