नए राज्यमंत्री आनंदमय बर्मन का बड़ा ऐलान—परिवहन व्यवस्था में होगा सुधार  

सिलीगुड़ी, 10 जून (नि.सं.)। राज्य मंत्रिमंडल में माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा के विधायक आनंदमय बर्मन को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें राज्य के वित्त एवं परिवहन विभाग का राज्यमंत्री नियुक्त किया गया है।पदभार संभालते ही आनंदमय बर्मन ने परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि विभाग में कर्मचारियों की कमी एक बड़ी समस्या है, जिसे जल्द दूर करने की पहल की जाएगी।उत्तर बंगाल की परिवहन सेवाओं को लेकर उन्होंने बताया कि लंबे समय से बंद पड़े कई बस रूट को फिर से शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। साथ ही यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्य में आधुनिक इलेक्ट्रिक बसें चलाने की भी पहल की जा रही है। नए मंत्री के पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes