सिलीगुड़ी, 2 अक्टूबर (नि.सं.)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 151 वीं जयंती है। गांधीजी की जयंती के अवसर पर संप्रीति की तरफ से काॅलेजपाड़ा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।
संगठन के सदस्यों ने बताया कि आज हजारों राहगीरों को पका हुआ भोजन सौंपने की व्यवस्था की है।संगठन की ओर से जयंत कर ने कहा कि हर साल वे लोग महात्मा गांधी की जयंती मनाते हैं, इस बार भी महात्मा गांधी की जयंती मनायी है। इसके अलावा शहर के वरिष्ठ लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित कर उन्हें पौधे सौंपे गए है।