मकर संक्रांति के बाद भी सिलीगुड़ी में शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन

सिलीगुड़ी, 16 जनवरी  (नि.सं.)। मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला-बदला दिखा।मकर संक्रांति के बाद भी सिलीगुड़ी शहर में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सिलीगुड़ी संलग्न विभिन्न इलाकों में घना कोहरा देखा जा रहा है।


सिलीगुड़ी के अलावा उत्तर बंगाल के जिलों में ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है। हालांकि,अचानक मौसम के बदले मिजाज से दो दिन पहले से तापमान में थोड़ी गिरावट आई है।आज सुबह से सूरज के दर्शन नहीं हुए हैं। दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में गिरावट आयी है। सुबह से ही शहर की सड़कों पर लोगों की संख्या कम है। लोग ठंड से बचने के लिए आग के पास बैठे दिखे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *