मालबाजार में दुर्गा विसर्जन के दौरान हादसा , 8 की मौत- केंद्र और राज्य सरकार ने आर्थिक सहायता की घोषणा

मालबाजार, 6 अक्टूबर (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी जिले के मालबाजार स्थित माल नदी में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया है। यहां अचानक माल नदी का जलस्तर बढ़ने से कई लोग नदी में बह गए। इस हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कइयों के अभी भी लापता होने की खबर है।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात को माल नदी में दुर्गा विसर्जन चल रहा था। तभी अचानक माल नदी का जलस्तर बढ़ गया। जिसमें कई लोग बह गए। हालांकि इस दौरान कुछ लोगों को बचा लिया गया, लेकिन गुरुवार सुबह तक 8 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, घायलों को मलबाजार अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल, माल नदी में दुर्गा विसर्जन के लिए अस्थाई बांध बनाया गया था, लेकिन पहाड़ों में बारिश के कारण माल नदी का जलस्तर अचनाक बढ़ गया। अंधेरा होने के कारण कई लोग समझ नहीं पाया। जिस वजह से यह हादसा हो गया। इधर, आज सुबह से भी एनडीआरएफ की तरफ से बचाव कार्य शुरू किया गया है। 

इस बीच, राज्य और केंद्र सरकार ने मृतकों के परिवारों को 2 – 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 – 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गयी है। इधर, राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटना पर ट्वीट कर शोक जताया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर ट्वीट कर दुख प्रकट किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


royalbetdeneme bonusu veren sitelerganobetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişJojobetJojobetkargabetperabetimajbetjojobetJojobetJojobetjojobetgrandpashabetjojobetjojobet Built with ❤︎ by appycodes