मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्याय का निधन,कोरोना ने ली जान

राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्याय का आज सुबह कोरोना से निधन हो गया। वह पिछले एक महीने से कोरोना से संक्रमित थे। वह कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में इलाजरत थे।


मेडिका अस्पताल के चेयरमैन डाॅक्टर आलोक राय ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के छोटे भाई कोरोना संक्रमित पाए गए थे और उनका इलाज चल रहा था। आज सुबह असीम बंदोपाध्याय ने अस्पताल में आखिरी सांस ली। परिवारिक सूत्रों के अनुसार असीम बंदोपाध्याय का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने हुए किया जायेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *