प्रेमिका पर टिप्पणी पर दोस्त की पिटाई, आरोपी गिरफ्तार 

सिलीगुड़ी, 19 मई  (नि.सं.)। प्रेमिका को लेकर अभद्र टिप्पणी के बाद युवक द्वारा अपने ही दोस्त की पिटाई करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का नाम बापी बर्मन है, जो बांसझाड़ मोड़ इलाके का निवासी है। आरोप है कि उसके एक दोस्त ने उसकी प्रेमिका को लेकर अशोभनीय टिप्पणी की, जिससे वह गुस्से में आ गया। बताया गया है कि बापी बर्मन ने अपने दोस्त को बुलाया और उसकी बेरहमी से पिटाई की। बाद में उसने गाड़ी बुक कर घायल युवक को घर भेज दिया। इसके बाद आरोपी अपने दोस्त की चारपहिया गाड़ी लेकर फरार हो गया। घर पहुंचने पर घायल युवक को उसके परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद भक्तिनगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी बापी बर्मन को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चारपहिया वाहन भी बरामद कर लिया गया। मंगलवार को उसे जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पूरे मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *