नक्सलबाड़ी,25 जुलाई(नि.सं.)। नक्सलबाड़ी ब्लॉक अंतर्गत मनीराम ग्राम पंचायत में तृणमूल कांग्रेस ने बोर्ड गठन किया है। तृणमूल कांग्रेस ने मनीराम ग्राम पंचायत की 18 में से 12 सीटों पर जीत हासिल किया है।
गौतम घोष प्रधान और रंजन चिककड़ाइक उप प्रधान चुने गए है। आज सभा कक्ष में सर्वसम्मति से प्रधान और उप प्रधान के नामों की घोषणा होने के बाद तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल देखा गया।