मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने राहगीर पर किया पत्थर से हमला, घायल

राजगंज,8 अप्रैल (नि.सं.)। साइकिल से घर जा रहे एक व्यक्ति पर मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने पथराव कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना रविवार रात को साहूडांगी-आमबाड़ी राजकीय सड़क के कैनल मोड़ इलाके में हुई है। घायल व्यक्ति का नाम मजारूल मोहम्मद (38) है। वह राजगंज के मंतादारी गांव का रहने वाला है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार मजारूल मोहम्मद साइकिल से आमबाड़ी की ओर जा रहा था। तभी साहूडांगी संलग्न कैनल मोड़ इलाके में सड़क किनारे एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति उस पर पत्थर से हमला कर दिया। जिससे व्यक्ति सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।व्यक्ति की चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को पकड़ लिया। पुलिस ने घायल व्यक्ति को बरामद कर फूलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भेजा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetPerabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes