सिलीगुड़ी, 23 नवंबर (निं.सं.)। मंत्री गौतम देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिए अरविंद युवक संघ ने एक महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया है।ज्ञात हो कि इसी महीने के 6 नवंबर को पर्यटन मंत्री गौतम देव कोरोना से संक्रमित हुए थे।
इसके बाद मंत्री का कई बाद कोरोना टेस्ट किया गया, जिसका रिपोर्ट पाॅजिटिव आया। जिसके चलते पार्टी कार्यकर्ताओं सहित शहरवासी काफी चिंतित है। इस लिये आज अरविंद युवक संघ ने मंत्री के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के लिये महामृत्युंजय यज्ञ का आयोजन किया। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय लोग भी मौजूद थे।