एमए पास पुतुल डिलीवरी बॉय की तरह काम करने को मजबूर

सिलीगुड़ी,12 जून (नि.सं.)। लड़कियां किसी से भी पीछे नहीं हैं। लड़कियां हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। दरअसल हम यहां बात कर रहे है सिलीगुड़ी के चंपासारी के पुतुल बर्मन की।


पुतुल बर्मन डिलिवरी बॉय की तरह शहर के विभिन्न जगहों पर जाकर लोगों के घरों में खाना पहुंचा रही है। पुतुल बर्मन हाल ही में एक ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी में काम कर रही है। लड़की होने के बावजूद वह लोगों को घरों में जाकर डिलिवरी बॉय की तरह ही खाना पहुंचा रही है। अक्सर रास्ते में उसे लोगों की कई बाते सुनने को मिलती है। लेकिन पुतुल किसी के परवाह न करते हुए अपने काम में सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश कर रही है। हर सुबह वह घर से निकलकर रेस्टोरेंट और होटलों से खाना लेकर लोकेशन देखकर समय पर लोगों के घरों में खाने के ऑर्डर पहुंचाती है।

इस दौरान कई लोग अपने दरवाजे पर देखकर हैरान रह जाते हैं कि एक लड़की होकर डिलिवरी बॉय के तरह लोगों के घरों में खाना पहुंचा रही है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो पुतुल को हिम्मत देते हुए कहते हैं कि ऐसे ही आगे बढ़ो और जिंदगी में बहुत बड़े बनो। बताया गया है कि पुतुल ने 2013 में उत्तरबंग विश्वविद्यालय से बांग्ला विषयमें एमए किया है। फिलहाल वह एलएलबी की पढ़ाई कर रही है।


लेकिन अचानक कोरोना महामारी ने उसकी जिंदगी बदल दी। अभी कोई क्लास नहीं है। इससेे पहले पुतुल एक निजी कंपनी में काम करती थी। वही, अब वह अपने परिवार के बारे में सोचते हुए अपना परिवार चलाने के लिये पुतुल ने ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी से संपर्क किया। इसके बाद काम पाकर पुतुल अपने स्कूटी से रोजाना डिलिवरी बॉय की तरह ही लोगों के घरों में खाना पहुंचा रही है। लोग चाहे कुछ भी कहें पुतुल इस काम से काफी खुश है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *