सिलीगुड़ी,27 जून (नि.सं.)। मारवाड़ी युवा मंच, सिलीगुड़ी उदय शाखा द्वारा आज जरूरतमंद परिवारों के बीच खाद्य सामग्रियां वितरित किया गया है। कोरोना वायरस ने पूरे विश्व के लोगों को संकट में डाल दिया है। ऐसी स्थिति में कई लोगों को काफी समस्या हो रहे है।
इन्हीं लोगों को ध्यान में रखते हुए आज 150 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्रियां वितरित किया गया। मारवाडी युवा मंच, सिलीगुड़ी उदय शाखा अध्यक्ष युवा भावेश अग्रवाल ने कहा कि कोविड 19 के प्रकोप के कारण सरकार को लॉकडाउन लगाना पड़ा है।
ऐसी स्थिति में बहुत से परिवार वालों मेें खाद्य की समस्या देखी जा रही है। सचिव मुरारी अग्रवाल ने कहा कि आज हमनें दिव्यंगों के परिवार तक पहुंचकर राशन राशन पहुंचाने का संकल्प लिया है और हमारी कोशिश रहेगी कि हम भविष्य में भी जरूरतमंद तक पहुंच सकें।

