माटीगाड़ा स्थित एक शॉपिंग मॉल के अंदर स्पा की आड़ में चल रहे देह व्यवसाय का पर्दाफाश, दो महिला सहित तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 10 मार्च (नि.सं.)।स्पा के नाम पर देह व्यवसाय के काले कारोबार का माटीगाड़ा थाना की पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में महिला सहित पुलिस ने दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम कृष्णा विश्वास है। वह खोड़ीबाड़ी का निवासी है। 

आज तीनों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।उल्लेखनीय है कि माटीगाड़ा स्थित बहुत चर्चित शॉपिंग मॉल के अंदर स्पा और सैलून के नाम पर देह व्यवसाय का काला कारोबार पिछले लंबे समय से चल रहा है। मेट्रोपॉलिटन कि पुलिस इस कारोबार को बंद करने के लिए लगातार अभियान भी चला रही है। लेकिन इस व्यवसाय पर पूरी तरीके से प्रतिबंध नहीं लग सका है।फिर एक बार बीती रात माटीगाड़ा स्थित बहुचर्चित शॉपिंग मॉल में माटीगाड़ा थाना के आईसी और ट्रैफिक एसीपी मनीष कुमार यादव ने स्पा के अंदर रेड किया।

इस दौरान पुलिस ने स्पा से दो महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर थाने लाई। इसके बाद आज तीनों आरोपियों को इनमोरल ट्रैफिकिंग के तहत मामला दर्ज कर सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया। वहीं, इस स्पा का मालिक कौन है और यह व्यवसाय किस तरीके से चल रहा था। इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल है। उसकी तलाश में माटीगाड़ा थाने की पुलिस जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes