शिव मंदिर के मेडिकल मोड़ संलग्न एक फर्नीचर दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

सिलीगुड़ी,13 अप्रैल (नि.सं.)। शिव मंदिर के मेडिकल मोड़ संलग्न एक फर्नीचर की दुकान में आज सुबह आगजनी की घटना घटी है। इस आगजनी में लाखों रुपये का लकड़ी का फर्नीचर जल कर राख हो गया है।

दुकान के मालिक निमाई सरकार ने बताया कि सुबह आग लगने की खबर उनको स्थानीय लोगों से मिली। उसके बाद वह दुकान पहुंचे और दुकान का शटर खोलते ही अंदर आग के लपटों के साथ धुआं भरा देखा। इसके बाद इसकी खबर माटीगाड़ा फायर ब्रिगेड को दी गई। खबर मिलते ही माटीगाड़ा फायर ब्रिगेड की एक इंजन मौके पर पहुंची और आग को काबू किया। हालाकिं उससे पहले स्थानीय लोगों की मदद से आग को थोड़ा बहुत काबू कर लिया गया था।

उन्होंने बताया कि इस आगजनी में उसका लकड़ी का फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। जिससे उसका लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने आग की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया है। वहीं, उन्होंने बताया कि अगर समय पर वह दुकान नहीं खोलता तो नुकसान और भी अधिक हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


maxwinjojobet güncel girişroyalbetmobilbahisjojobetjojobet girişjojobet girişPusulabet JojobetkargabetperabetperabetJojobetPusulabet JojobetjojobetgrandpashabetcasibomjojobetcasibomgrandpashabetmatadorbetGrandpashabet giriş Built with ❤︎ by appycodes