मेयर सुनेंगे लोगों की समस्याएं, शुरू हो रही है ‘मेयरके बोलून’ सेवा

सिलीगुड़ी,11 मार्च (नि.सं.)। ‘टॉक टू चेयरमैन’ के बाद अब ‘मेयरके बोलून’ सेवा शुरू की जा रही है। प्रशासक के रूप में कार्यभार संभालने के बाद शहर के लोगों की विभिन्न कमी की शिकायतों को सुनने के लिए ‘टॉक टू चेयरमैन’ सेवा शुरू की गई थी। उस समय कई लोगों ने टेलीफोन के माध्यम से सीधे प्रशासक गौतम देव को अपनी समस्याओं के बारे बताया था।


इसके बाद उन्होंने कुछ समस्याओं का समाधान भी किया था। फिर से मेयर गौतम देव ने उस सेवा को शुरू करने की पहल की है। कल यानी शनिवार से ‘मेयरके बोलून’ सेवा शुरू होगी। यह सेवा प्रत्येक शनिवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

टेलीफोन के माध्यम से मेयर आम लोगों की विभिन्न अभाव व शिकायतों को सुनेंगे। इस सेवा के बारे में आम जनता को जानकारी के लिए नगर निगम की ओर से शहर के विभिन्न जगहों पर पोस्टर भी लगाए हैं। मेयर गौतम देव को उम्मीद है कि इस सेवा को फिर से व्यापक प्रतिक्रिया मिलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *