महिला के साथ छेड़खानी के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 4 मई (नि.सं.)। एक व्यक्ति को महिला के साथ छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना एनजेपी थाना अंर्तगत के भालोबासा मोड़ के जामुरिविटा इलाके की है। आरोपित का नाम बिमल बर्मन बताया गया है।


जानकारी के अनुसार इलाके की एक महिला घर में सो रही थी। उस समय इलाके के निवासी बिमल बर्मन ने मौका पाकर महिला के घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की कोशिश की। महिला के शोर मचाना पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद इसकी सुचना एनजेपी थाने की पुलिस को दी। खबर मिलते ही एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *